बोले- 'रणवीर सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं'
रणवीर सिंह को लेकर राकेश बेदी ने कहा, 'मैं रणवीर सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्हें मेरे रोल को लेकर कहा गया था कि राकेश बेदी को मत लो, किसी बहुत बड़े एक्टर को लो'। एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने क्यों सारी उमर कॉमेडी फिल्में की? मुझे पता था कि कोई मुझे हीरो का रोल देगा ही नहीं। मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता कि मेरी कोई तारीफ करे तो मैं पागल हो जाऊं या मेरा दिमाग खराब हो जाए'।
फारुख शेख और सतीश शाह को याद कर छलके आंसू
राकेश बेदी ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'जितना खूखार आपने पार्ट वन में देखा है, मैं उससे ज्यादा खूखार हूं। राकेश बेदी तू खूखार नंबर वन है'। एक्टर ने आगे दिवंगत एक्टर सतीश शाह को याद किया। दिवंगत एक्टर फारुख शेख और सतीश शाह जिक्र आते ही उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, 'फारुख ने, मैंने और सतीश शाह ने एक हजार शामें साथ में बिताई होंगी'। उनसे जब पूछा गया कि कमी बहुत खलती होगी? इस पर वे भावुक हो गए। बता दें कि सतीश शाह इस साल अक्तूबर में दुनिया को अलविदा कह गए।