फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते 4 मेडल, पिता माधवन ने कहा अब बारी एशियाई खेलों की

Mon, 01 Jul 2019 04:49 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
R Madhavan, Vedaant - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
तमिल और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता आर माधवन इन दिनों बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट की शूटिंग पूरी कर अपनी अगली फिल्म साइलेंस की शूटिंग अमेरिका में कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे वेदांत ने यहां नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में धमाल मचा दिया है। वेदांत ने जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अपने पिता का नाम रौशन कर दिया है।
विज्ञापन


नेपोटिज्म का आरोप बार बार झेलने वाली फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुके माधवन ने अपने बेटे को अब तक सिनेमा से दूर ही रखा है। वह कहते हैं, ‘मैं सिनेमा में बिना किसी गॉडफादर के आया और अच्छे निर्देशकों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा। मैंने सिनेमा में जो कुछ भी हासिल किया, अपनी मेहनत और अपनी लगन से हासिल किया है। अपने बेटे वेदांत को भी मैंने यही शिक्षा दी कि नाम कमाना है तो पसीना बहाना सीखो।’

वेदांत के राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में चार मेडल जीतने की खबर माधवन को अमेरिका में ही मिली। इस प्रतियोगिता का एक वीडियो माधवन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है। ईश्वर का अपने करीबियों का धन्यवाद देते हुए माधवन कहते हैं, ‘माधवन ने हमें फिर से गर्व करने का मौका दिया है। ये उसके किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा के इनाम है। अब बारी एशियाई खेलों की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें