सुनाई दिए दमदार डायलॉग
‘हिसाब बराबर’ के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग भी सुनाई दिए। जिनमें से एक डायलॉग आर माधवन का किरदार राधे कहता है- ‘ये नया इंडिया है सर जी, छोड़ेगा नहीं, सबका करेगा हिसाब बराबर।’ साथ ही फिल्म में कॉमेडी सींस भी मजेदार हैं, कॉमिक अंदाज में ही सोशल मैसेज दिया जा रहा है।
फिल्म 'हिसाब बराबर' में नील नीतिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में आर. माधवन के अलावा नील नीतिन मुकेश भी हैं, वह इसमें स्कैम करने वाले शख्स के रोल में हैं। साथ ही कीर्ति कुल्हारी पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी फिल्म में दिखी हैं। रश्मि फिल्म में आर. माधवन की पड़ोसी के रोल में नजर आ रही हैं।