फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओशिवारा फायरिंग मामले में कमाल आर खान गिरफ्तार; कोर्ट में होगी पेशी; जांच जारी

Sat, 24 Jan 2026 10:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oshiwara Firing Case: एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK को मुंबई के ओशिवारा की अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत में फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फायरिंग की बात कबूल की है।
विज्ञापन
केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर-प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते शुक्रवार उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। कमाल आर खान उर्फ केआरके को बीते 18 जनवरी को मुंबई के ओशिवारा के अंधेरी स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आज शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


आज होगी कोर्ट में पेशी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग की एक घटना के सिलसिले में पूछताछ के बाद एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है। मुंबई पुलिस ने यह बात कही है।
 

कबूल किया जुर्म, दी यह सफाई
ओशिवारा फायरिंग मामले में केआरके ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल किया। मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की। केआरके ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। उन्होंने यह सफाई भी दी है कि वे बंदूक की सफाई कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान चेक करने के लिए घर के सामने जंगल के इलाके में फायरिंग की थी। किसी को नुकसान पहुंचाना उनका मकसद नहीं था।

क्या निर्देशक और मॉडल को बनाया था निशाना?
पुलिस ने केआरके की बंदूक को भी जब्त कर लिया है। खबरों के मुताबिक, ओशिवारा के इलाके में स्थित बिल्डिंग में गोलीबारी की घटना 18 जनवरी को घटी थी। एक रिहायशी इमारत पर गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस ने नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद की थीं। एक दूसरी मंजिल से और दूसरी गोली इमारत की चौथी मंजिल से बरामद की थी। इनमें से एक घर एक लेखक-निर्देशक का है और दूसरा घर एक मॉडल का है। ओशिवारा इलाके में डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग से सनसनी फैल गई थी। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

हथियार के दस्तावेजों की जांच जारी
केआरके के संदिग्ध हथियार को ओशिवारा पुलिस ने जब्त कर लिया है। इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ओशिवारा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम केआरके को ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। मामले की जांच में ओशिवारा पुलिस स्टेशन की 18 सदस्यीय टीम के साथ क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी जुटी हुई थीं। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि गोलियां संभवतः कमाल आर खान के बंगले की दिशा से चलाई गई हो सकती हैं।

कमाल आर खान ने क्या कहा?
गोलीबारी को लेकर केआरके ने पुलिस पूछताछ में सफाई दी कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके घर के सामने एक बड़ा मैंग्रोव का जंगल है। बंदूक को साफ करने के बाद उन्होंने उसे चेक करने के लिए फायरिंग की थी। उन्हें लगा था कि मैंग्रोव की जंगल में गोली कहीं खो जाएगी, लेकिन जब उन्होंने फायरिंग की उस समय हवा चल रही थी, जिसकी वजह से गोली ओशिवारा की एक बिल्डिंग पर जाकर लगी। केआरके ने 'देशद्रोही' फिल्म में काम किया है। बतौर प्रोड्यूसर भी वे काम कर चुके हैं। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर अपने विवादित पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर से अपने पोस्ट में वे बॉलीवुड सितारों और फिल्मों को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन

अभिनेता कमाल आर खान के बंदूक लाइसेंस से जुड़ी जानकारी
  • कमाल खान ने वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश राज्य से बंदूक का लाइसेंस और हथियार प्राप्त किया था।
  • उत्तर प्रदेश से बंदूक लेने के बाद वे उसे मुंबई शहर लेकर आए थे।
  • पिछले करीब बीस वर्षों से उत्तर प्रदेश के लाइसेंस पर जारी यह बंदूक कमाल खान अपने मुंबई स्थित घर में रखे हुए थे।
  • कुछ दिन पहले मुंबई महानगरपालिका चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद कमाल खान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में जमा कर दी थी।
  • आचार संहिता समाप्त होने के बाद उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन से अपनी बंदूक दोबारा अपने कब्जे में ले ली।
  • इसके बाद चार से पांच दिन पहले कमाल खान ने घर पर बंदूक की सफाई करते समय यह जांचने के लिए कि बंदूक सही तरीके से काम कर रही है या नहीं, दो राउंड फायर किए।
  • इस दौरान लोखंडवाला बैक साइड रोड पर स्थित मैंग्रोव इलाके की ओर फायरिंग की गई। तेज हवा के कारण गोली पास में स्थित नालंदा इमारत में जा लगी।
  • इसके बाद ओशिवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग एंगल से जांच की और अभिनेता कमाल आर खान को तड़के करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें