'बाहुबली' की सफलता के बाद एक्टर प्रभास एक और दमदार फिल्म देने के लिए तैयार हैं। 'साहो' नाम की ये फिल्म हाईटेक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी जिसमें प्रभास का रोल 'बाहुबली' से थोड़ा हटकर होगा।
इस फिल्म में आपको रोमास, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा। सुजीत फिल्म के डायरेक्ट हैं और प्रोड्यूसर विम्सी और प्रमोद हैं। इस फिल्म का टीजर 'बाहुबली 2' के साथ रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत
'साहो' का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय देंगे तो वहीं अमिताभ भट्टाचार्य इस फिल्म के गाने के बोल लिखेंगे। इसके अलावा साबू सिरिल की सिनेमेटोग्राफी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।
इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया जाए।