फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने अनुपम खेर को माना अपना पिता, कहा- उनसे बस सीखा जाता है और...

Tue, 12 Jun 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘नागिन 3’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी ने कहा है कि अनुपम खेर उनके लिए पिता तुल्य हैं। पर्ल, अनुपम खेर के अभिनय स्कूल के छात्र रह चुके हैं। पर्ल ने कहा, ‘अनुपम सर के शब्द- अभिनय सिखाया नहीं जा सकता। 
विज्ञापन


इसे केवल सीखा जा सकता है। यह मेरे दिमाग में गहरे धंसे हुए हैं। वह खुद में एक संस्था है। मैंने वहां (अनुपम खेर के स्कूल एक्टर्स प्रिपेयर्स) से बहुत कुछ सीखा है।’

गौरतलब है कि पर्ल ने 2011 में ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ से डेब्यू किया था और उसके बाद वह ‘मेरी सासू मां’ और ‘नागार्जुना-एक योद्धा’ जैसे टीवी शो में नजर आए। उन्होंने कहा, ‘भगवान दयालु रहा है। 
विज्ञापन


मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है और मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं बड़े-बड़े शो का हिस्सा रहा हूं । एक अद्भुत टीम मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। अभिनय मेरा जुनून रहा है और आज मैं अपना सपना जी रहा हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है और जीवन में जो कुछ घट रहा है उससे खुश हूं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें