एक्टर निक कैनन और मॉडल एलिसा स्कॉट के छह बच्चों में जेन सबसे छोटा बेटा था। कैनन ने बेटे से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा, हमने पिछला वीकेंड अपने कैलिफोर्निया में अपने बेटे के साथ बिताया। हमने साथ में सन सेट और सनराइज देखा, मुझे नहीं पता कि मैं आज उसे कैसे संभालने जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने परिवार से संवेदनाएं रखना चाहता हूं।
कैनन ने भावुक होते हुए कहा, मैंने अपने बेबी को आखिरी बार गले लगाया। दर्शकों को बेटे की बीमारी के बारे में बताते हुए कहा, कि उनके बेटे को यह समस्या तब शुरू हुई जब वो लगभग दो महीने का था। जब उसकी मां एलिसा स्कॉट ने देखा कि जेन का सिर बड़ा हो रहा है तो उन्हें लगा कि शायद उसे साइनेस की बीमारी है।