फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल से कैंसर से लड़ रही हैं नवाजुद्दीन की बहन, ऐसे दिखा रहीं हिम्मत

Sat, 13 Oct 2018 07:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nawazuddin
विज्ञापन

फिल्म 'मंटो' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक दिल दुखा देने वाला ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनकी बहन को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है जो एडवांस स्टेज पर चल रहा है। साथ ही यह भी लिखा है कि उनकी बहन पिछले सात सालों से इस दंश को झेल रही है।

विज्ञापन


नवाज का ट्वीट-  'जब ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तो उस वक्त मेरी बहन 18 साल की थी, लेकिन उसकी इच्छा शक्ति और हिम्मत ही उसे इस भयंकर बीमारी से लड़ने में मदद कर रही है, मेरी बहन आज 25 साल की होकर भी इस बीमारी का सामना बड़ी हिम्मत से कर रही है।'

nawazuddin

इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने बहन का इलाज कर रहे उन सभी डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया है जो उनकी बहन को कदम-कदम पर हिम्मत दे रहे हैं। नवाज ने अपने ट्वीट में अपनी बहन के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की है। बता दें कि नवाजुद्दीन आठ बहन-भाईयों के बीच पले हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव बुढ़ाना से हैं। 
 

विज्ञापन

ayushman khurana

इससे पहले एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत की खबर आई थी। लेकिन यह जीरो स्टेज पर है। दरअसल, सही समय पर सूझबूझ से काम लेकर उन्होंने इस पर कंट्रोल कर लिया है। बता दें कि खुद ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी थी। 

ताहिरा ने लिखा था, ' मेरे दाहिने स्तन में डीसीआईएस (डक्टल कार्किनोमा इन सिटू) हुआ है और इसके बाद अब मैं एंजेलिना जोली का हाफ इंडियन वर्जन बन गई हूं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें