सार
Actor Nani seeks Blessings At Tirumala Temple: जल्द ही साउथ के चर्चित एक्टर नानी की अगली फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले वह तिरुमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता की कई तस्वीरें, वीडियो तिरुमाला मंदिर से सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
फिल्म ‘द पैराडाइज’ के एक्टर्स के लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं। अभिनेता नानी के अलावा भी कई पॉपुलर एक्टर इस फिल्म का हिस्सा हैं। 21 अगस्त 2026 को यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सफलता की कामना लिए अभिनेता नानी तिरुमाला मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और बाद में फैंस ने भी मुलाकात की।
पारंपरिक पहनावे में दिखे अभिनेता नानी
अभिनेता नानी तिरुमाला मंदिर दक्षिण भारतीय पारंपरिक पहनावे में आए। मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद काफी खुश नजर आए। मंदिर से बाहर आकर फैंस के साथ अभिनेता नानी ने तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। तिरुमाला मंदिर में नानी का परिवार भी उनके साथ मौजूद था।
आठ भाषाओं में रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’
इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी। ‘द पैराडाइज’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में देश और विदेश में रिलीज किया जाएगा।