श्रद्धांजलि देने मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंच चुके हैं। उनके चेहरे पर दिग्गज स्टार को खोने का गम साफ दिखाई दिया। हाल ही में धर्मेंद्र की आंखों का ऑपरेशन भी हुआ था। उन्होंने आंखों की भी परवाह नहीं की और सुपरस्टार मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच चुके हैं।
मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंची रवीना टंडन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंच चुकी हैं। रवीना जैसे ही कार से उतरी वह तुंरत ही घर के अंदर चली गई। रवीना के चेहरे से महान कलाकार को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा है।
बेहद दुखी दिखे प्रेम चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच चुके हैं।