फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: एक्टर मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Thu, 10 Feb 2022 03:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा का निधन हो गया। एक सूत्र के मुताबिक, मनोज की पत्नी शबाना रजा की मां की हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक थी।
विज्ञापन
manoj bajpayee - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा का निधन हो गया। एक सूत्र के मुताबिक, मनोज की पत्नी शबाना रजा उर्फ नेहा बाजपेयी की मां की हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक थी। लंबी बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में जानने के बाद, इस दुख की घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए एक्टर मनोज शूटिंग की जगह से दिल्ली पहुंचे।  

विज्ञापन


कैंसर से थीं पीड़ित-
रिपोर्ट्स मुताबिक, मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा लंबे समय कैंसर से जूझ रही थीं। इससे एक साल पहले एक्टर के ससुर का निधन हो गया था। मनोज बाजपेयी ने पिछले साल अपने पिता को भी खो दिया। उनकी आयु 83 साल थी और वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें