फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maniesh Paul: मनीष पाॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस; एक्टर की टीम ने की पुष्टि

Wed, 08 Jul 2026 07:50 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maniesh Paul's Mother Passes Away: मनीष पॉल की मां का निधन हो गया है। जानिए उनके बारे में…
विज्ञापन
अपनी मां के साथ मनीष पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम-@manieshpaul
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर, होस्ट और एंकर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 77 साल की थीं। परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है। इस खबर की पुष्टि मनीष की टीम ने की है। इसके बाद मनीष पॉल समेत पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मनीष की टीम ने की पुष्टि

विज्ञापन

खबर की पुष्टि करते हुए मनीष पॉल की टीम ने एक बयान में कहा, ‘बहुत दुख के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि एक्टर मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

विज्ञापन

मां उर्मिल पॉल के साथ मनीष पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम-@manieshpaul
मां के काफी करीब थे मनीष
मनीष अक्सर अपनी मां के बारे में प्यार से बात करते थे और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करते रहते थे। 2022 में उनके जन्मदिन पर उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्होंने जिंदगी के प्रति अपना नजरिया बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और लिखा था, ‘मुझे 'बिंदास' रहना सिखाने के लिए धन्यवाद!!’ उर्मिल पॉल के परिवार में उनके पति जगमोहन पॉल और उनके बच्चे मनीष, ज्योति पॉल मोहन और विवेक पॉल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें