फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता जीतू वर्मा पर हमला, आंख में आई गंभीर चोट

Sat, 01 Apr 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
जीतू वर्मा
विज्ञापन
फिल्म 'रंगून' में अभिनय कर चुके अभिनेता जीतू वर्मा पर हाल ही में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसके चलते वो जख्मी हो गए हैं।  राजस्थान के जयपुर से माउंट आबू जाते वक्त उन पर कुछ गुंडो ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें वाडाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीतू के बड़े भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनकी आंख में गंभीर चोट आई है जिसे ठीक होने में भी काफी समय लग सकता है। 
विज्ञापन


बता दें जीतू एक फंक्शन में शामिल होने जा रहे थे। चित्तौड़गढ़ के जंगलों से गुजरते वक्त दोपहर के समय वो ड्राइवर की पीछे की सीट पर बैठे थे, तभी अचानक कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए उनके ड्राइवर ने कार की स्पीड तेज कर दी इसके बावजूद लोगों ने पत्थरबाजी बंद नहीं की। हालांकि बाद में उन्हें जल्द ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का कारण अभी तक साफ नही हुआ है। हाल ही में जीतू ने कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी। जानकारी के लिए बता दें जीतू वर्मा घुड़सवारी की ट्रेनिंग देने के लिए एक ट्रेनिंग स्कूल भी चलाते हैं।
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार पर राजस्थान में हमला किया गया है। कुछ वक्त पहले फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर जाकर लोगों ने संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया था। फिल्मी कलाकारों का मानना है कि ऐसे हमलों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें