मुंबई में यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में किया जा रहा है। प्रदर्शन के विरोध में पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में कार्रवाई की है।
इमरान खान पर कार्रवाई क्यों?
आज प्रोटेस्ट के दौरान अभिनेता इमरान खान को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया। वह उन 400 से ज्यादा लोगों में शामिल थे, जिन्हें मुंबई पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
इससे पहले दिन में अगस्त क्रांति मैदान से कम से कम 200 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के संगठन 'हम भारत के लोग' के सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थक भी शामिल थे। ये सभी लोग राष्ट्रीय राजधानी में CJP के प्रदर्शन के समर्थन में जुटे थे। हालांकि, प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।