फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Wife Sunita: गोविंदा की पत्नी सुनीता बोलीं, ‘मुझे ट्रोल करने वालों से प्यार है’; साझा की वजह

Mon, 23 Jun 2025 06:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड स्टार्स हों या उनके फैमिली मेंबर्स, सोशल मीडिया ट्रोलिंग के शिकार होते हैं। पिछले दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सुनीता ट्रोलर्स को पसंद करने की बात कहती हैं। उनकी ऐसी सोच क्यों है? जानिए। 

विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में बनी हैं। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने ट्रोल करने वाले लोगों के बारे में बात की। वह कहती हैं कि ट्रोल करने वालों को पसंद करती हैं। इसके पीछे की वजह भी सुनीता साझा करती हैं। 

विज्ञापन


ट्रोल करने वाले चर्चा में बनाए रखते हैं 
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की। इस बातचीत में वह कहती हैं, ‘मुझे ट्रोल करने वाले लोगों से प्यार है, कम से कम इनकी वजह से लोग चर्चा में तो रहते हैं। वरना कुछ लोगों के बारे में तो कोई बात तक नहीं करता है।’ इसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Sunita Ahuja: 'गोविंदा से बेहतर करेगा यशवर्धन', मां सुनीता आहूजा बोलीं- बस मेरे पति को कॉपी न करे 

ट्रोलिंग का कोई असर नहीं होता 
सुनीता आहूजा आगे कहती हैं, ‘जहां तक ट्रोल की बातों के बुरे असर की बात है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ बताते चलें कि कुछ सेलिब्रिटीज का कहना है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग का उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। 

विज्ञापन

 


सुनीता ने कुछ दिन पहले हटाया गोविंदा का सरनेम
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा ने गाेविंदा का सरनेम अपने नाम से हटा लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या दोनों अलग हो गए हैं। इस पर सुनीता ने ई टाइम्स से की गई बातचीत में सफाई दी। उनका कहना था कि न्यूमरोलॉजी के कारण ऐसा किया है। साथ सुनीता ने कहा कि जब तक उनकी ओर से या गोविंदा की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक कोई भी अपने मन से निष्कर्ष ना निकाले। उनका यह भी कहना था कि वह अभी भी एक 'आहूजा' हैं और रहेंगी और यह पहचान तब तक बनी रहेगी जब तक वो इस दुनिया में हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें