नौ साल पहले गोविंदा पर एक प्रशंसक को थप्पड़ मारने का केस दर्ज किया गया था और आज उन्हें इस केस से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस को बंद कर दिया गया है।
गोविंदा ने 16 जनवरी 2008 को संतोष राय नाम के युवक को शूटिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया था। संतोष ने अपनी शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट ने इस मामले में गोविंदा को नोटिस भेज दिया था।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गोविंदा संतोष से माफी मांगने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में एक माफीनामा भी दाखिल किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया और केस भी बंद कर दिया।
अब जब कोर्ट ने इसे बंद कर दिया है तो संतोष इस बात से काफी नाराज हो गए हैं।
SC closed the case against actor Govinda in the 2008 slapping case after he tendered unconditional apology to SC & complainant Santosh Rai
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017