मामले में अभी तक एक्टर की मौत की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की मानें को अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी के चलते ही उनकी मौत हुई है। प्रताप बोथन ने मार्थंडन और शिवलापेरी पांडी सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने पन्नीर पुष्पमंगल, आलियाथा गोलामंगल, मुदु बानी जैसी तमिल फिल्मों का निर्देशन किया हैं।
करियर की बात करें तो प्रताप पोथेन ने 1985 में मीदुम ओरु कथल कथाई फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ जोड़े की कहानी दिखाई गई। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने मलयालम में तीन फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें रितुभेडम, डेजी और ओरु यत्रमोझी शामिल है। वह आखिरी बार ममूटी की ‘सीबीआई-5 द ब्रेन’ में नजर आए जो कुछ महीने पहले रिलीज हुई थी।
निजी जिंदगी की बात करें तो प्रताप ने 1985 में अभिनेत्री राधिका से शादी की थी। हालांकि, उनकी यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई, जिसकी वजह से वह 1986 में अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने 1990 में अमला सत्यनाथ से दूसरी शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। प्रताप पोथेन ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन में भी खूब नाम कमाया। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।