फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: 79वें कान में दिखाई जाएगी 'लकड़बग्घा 2', स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में हुई थी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग

Tue, 12 May 2026 03:13 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival 2026: 'लकड़बग्घा 2' एक एक्शन फिल्म है, जो जानवरों की रक्षा की कहानी कहती है। इसे 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा, ताकि दुनिया भर के देशों में इसे रिलीज किया जा सके।
विज्ञापन
फिल्म 'लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और निर्देशक अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस' इस साल 79वें कान फिल्म फेस्टिवल के मार्चे दु फिल्म (Marche du Film) में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। फिल्म 'लकड़बग्घा 2' साल के आखिर में रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

कान 2026 में दिखाई जाएगी 'लकड़बग्घा 2'
'लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस' को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। 'लकड़बग्घा 2' भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला आधिकारिक सह-निर्माण (को-प्रोडक्शन) है। इस फिल्म का निर्देशन अंशुमन झा ने किया है। फिल्म में सनी पैंग, डैन चुपोंग (Ong-Bak), आदिल हुसैन, सारा-जेन डायस और अंशुमन झा ने भी अभिनय किया है।

स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी 'लकड़बग्घा' 
जर्मनी की कंपनी Webfilmland Productions की जेनिफर पेंगल ने बताया कि उन्होंने 2023 में स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहली फिल्म 'लकड़बग्घा' देखी थी, जहां उसे 'Vision Award' मिला था। तब से वे इस सीरीज पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया में जानवरों के लिए लड़ने वाले हीरो की कमी है। भारत ने भी अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मार्शल आर्ट्स स्टार नहीं दिया है। यह फिल्म इन दोनों कमियों को पूरा करती है।'

जेनिफर ने की अंशुमन की तारीफ
जेनिफर ने अंशुमन झा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग में ब्रूस ली जैसी ताकत, सच्चाई और जोश है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि जानवरों की आवाज बनती है। इसमें काफी अच्छा एक्शन दिखाया गया है। 

क्या है फिल्म में खास?
अंशुमन झा ने बताया, 'पहली फिल्म कुत्तों के प्यार पर आधारित थी। दूसरी फिल्म 'द मंकी बिजनेस' इसे बढ़ाकर सभी जानवरों तक ले जाती है। जानवर इसलिए खत्म हो रहे हैं क्योंकि इंसानियत खत्म हो रही है। हम एक्शन को सिर्फ मार-पीट तक नहीं रखना चाहते, बल्कि इसमें गहराई और मकसद भी देना चाहते हैं।' 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'लकड़बग्घा 2'
अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस' (Lakadbaggha 2 The Monkey Business) दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म, जो 2023 की फिल्म का सीक्वल है, दिवाली 2026 पर नितेश तिवारी की 'रामायण भाग 1' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।

यह भी पढ़ें: Cannes 2026: क्या ऐश्वर्या राय से आलिया भट्ट ने छीना बड़ा ब्रांड? वायरल वीडियो देखकर नाराज हुए फैंस...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें