फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Assault Case: जांच अधिकारियों को धमकाने के मामले में पूछताछ के लिए दूसरे दिन क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे अभिनेता दिलीप

Mon, 24 Jan 2022 10:35 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में अभिनेता दिलीप और पांच अन्य आरोपी केरल उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूछताछ के लिए लगातार दूसरे दिन अपराध शाखा कार्यालय (क्राइम ब्रांच ऑफिस) पहुंचे।
विज्ञापन
Actress Assault Case: actor deelip - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता दिलीप पर 2017 में मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने का आरोप है। इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने पूछताछ के निर्देश दिए थे और आरोपियों से इसमें पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में अभिनेता दिलीप और पांच अन्य आरोपी केरल उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूछताछ के लिए लगातार दूसरे दिन अपराध शाखा कार्यालय (क्राइम ब्रांच ऑफिस) पहुंचे।

विज्ञापन

 

27 जनवरी को की जाएगी सुनवाई-
आपको बता दें कि केरल हाईकोर्ट की तरफ से इस मामले में पूछताछ के लिए दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को  23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख दी गई है और अभियोजक पक्ष को भी सभी साक्ष्य सीलबंद लिफाफे में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

ऑडियो क्लिप के आधार पर दर्ज किया गया था मामला-
अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को एक ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी के द्वारा दायर की गई शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता दिलीप को कथित तौर पर अभिनेत्री उत्पीड़ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर हमला करने की साजिश को रचने की बात करते हुए सुना गया था। इस मामले में अभिनेता दिलीप का कहना है कि आधिकारी की तरफ से उन्हें झूठे आरोप में फंसाने की साजिश की जा रही है, यह सारी स्थिति जांच अधिकारी के व्यवहार की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें