फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज स्वर्ग भी धन्य हो...', बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 24 Nov 2025 02:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actor Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। करण जौहर ने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है।

 
विज्ञापन
धर्मेंद्र और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी एक पोस्ट के जरिए की है। करण ने धर्मेंद्र के निधन को एक युग का अंत बताया है।
विज्ञापन

करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'यह एक युग का अंत है...एक बहुत बड़े मेगा स्टार चले गए। मेनस्ट्रीम सिनेमा के असली हीरो, बेहद खूबसूरत और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन उपस्थिति वाले कलाकार...वे हमेशा भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड रहेंगे। सिनेमा के इतिहास में उनका नाम हमेशा जिंदा रहेगा। लेकिन सबसे खास बात यह थी कि वे इंसान के रूप में सबसे अच्छे थे। पूरी इंडस्ट्री उन्हें बहुत प्यार करती थी। हर किसी के लिए उनके पास ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता थी।'
विज्ञापन

आज स्वर्ग भी धन्य हो गया- करण जौहर
आगे करण ने लिखा, 'उनका आशीर्वाद, उनका गले लगाना और उनकी गर्मजोशी को हम सबसे ज्यादा मिस करेंगे। आज हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है, जिसे कोई कभी भर नहीं सकता। हमेशा सिर्फ एक ही धरम जी थे और रहेंगे। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर... आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग भी धन्य हो गया। आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा आशीर्वाद रहा।' करण जौहर की इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि धर्मेंद्र का जाना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें