कई फिल्मों में गैंगस्टर का रोल निभा चुके रजनीकांत अब अपनी अगली फिल्म में एक बार फिर इसी रोल में नजर आएंगे। पा रंजीत के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'काला करिकालन' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
रजनीकांत के दामाद और फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया। इस फिल्म का निर्देशन पा रंजीत कर रहे हैं जो उनके साथ फिल्म 'कबाली' में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं संतोष नारायण फिल्म का म्यूजिक कंपोज करेंगे।फिल्म की शूटिंग 28 मई से शुरु होने वाली है।
Wunderbar films presents .. superstar Rajinikanth in and as #thalaivar164 pic.twitter.com/rUrMWCYNkJ
— Dhanush (@dhanushkraja) May 25, 2017
आपको बता दें कि ये वही फिल्म है जिसको लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। खुद को हाजी मस्तान का गोद लिया हुआ बेटा बताने वाले सुंदर शेखर ने उन्हें नोटिस भेजा था कि उनके पिता को फिल्म में स्मगलर और डॉन के रूप में ना दिखाया जाए। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने सभी बातें साफ करते हुए कहा था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
#Kaala - Hindi and Telugu #superstar pic.twitter.com/NGjhX2rYqZ
— Dhanush (@dhanushkraja) May 25, 2017