भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को ‘लॉयन’ फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का किरदार निभाने पर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों के लिए नॉमिनेट किया गया। लॉयन फिल्म भारतीय बच्चे के अपने परिजन से बिछड़ने की सच्ची कहानी है।
मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित होने के बाद पटेल ने कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद आभारी महसूस कर रहे हैं। 2017 के ऑस्कर पुरस्कार 26 फरवरी को हॉलीवुड में दिए जाएंगे।
मंगलवार को 89वें अकादमी पुरस्कार नामांकन की घोषणा की गई, जिसमें हॉलीवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों के लिए नामित किया गया है। इससे पहले ‘टाइटेनिक’ और ‘ऑल अबाउट इव’ को 14 श्रेणियों में नामित किया जा चुका है।