मामले की जांच जारी
आरोपी व्यक्तियों ने एक हफ्ते के अंदर एक जानी-मानी कंटेंट कंपनी से 'लेटर ऑफ इंटरेस्ट' देने का वादा किया था और इसके लिए एक करार पर साइन भी किए थे। हालांकि, आरोप है कि वे वादा किया गया डॉक्यूमेंट देने में नाकाम रहे और उसके बाद दीपक तिजोरी के कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, जब एक्टर को एहसास हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है, तो उन्होंने पिछले महीने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी का कहना है कि तीनों आरोपियों को जांच के लिए बुलाया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।