फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: गुजराती सिनेमा के मशहूर विलेन अरविंद राठौड़ का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 02 Jul 2021 04:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजराती फिल्मों और थियेटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौड़ का अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन
अरविंद राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजराती फिल्मों और थियेटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौड़ का अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। फिल्मोद्योग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राठौड़ अविवाहित थे और कुछ समय पहले मुंबई फिल्म उद्योग छोड़ने से पहले अहमदाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहे थे।

लोकप्रिय गुजराती अभिनेता हितेन कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “राठौड़ अहमदाबाद के पालड़ी में कुछ वर्षों से रह रहे थे। उनकी तबियत ठीक नहीं थी और वह उद्योग जगत के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें