फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल की बहन कोमल नहीं हो पाएंगी NCB के सामने पेश, वकील के हाथ भिजवाई सूचना

Thu, 07 Jan 2021 09:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड ड्रग्स केस में आया अर्जुन रामपाल की बहन का नाम।
  • एनसीबी के समन पर नहीं हो पाएंगी पेश।
  • वकील के माध्यम से भेजी कोमल रामपाल ने सूचना।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में सामने आए ड्रग्स एंगल में एक के बाद एक लगातार कई सेलेब्स फंसते जा रहे हैं। इस मामले में अब एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को भी शिकंजे में ले लिया है। बीते दिन अर्जुन की बहन कोमल को एनसीबी ने समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अब कोमल रामपाल ने उन्हें सूचित किया है कि वो पेश नहीं हो पाएंगी।

विज्ञापन


दरअसल बीते दिन ही एनसीबी की तरफ से कोमल रामपाल को समन भेजा गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने वकील के माध्यम से समन का जवाब भेजा है। खबर के मुताबिक अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल ने अपने वकील के माध्यम से एनसीबी को सूचित किया है कि वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पा रही है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है।
 

बीते दिन ही एनसीबी के एक अधिकारी ने इस बारे में सूचना दी थी कि अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा गया है। उन्होंने बताया था कि 'ड्रग्स केस में कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल की बहन को आज समन किया है।' वहीं इससे पहले अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन


बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापामारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए जिस प्रिस्क्रिप्शन (बैकडेटेड प्रिसक्रिप्शन) का इस्तेमाल किया था उसकी तारीख खत्म हो गई थी।

वहीं इसे लेकर अर्जुन रामपाल का कहना था कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रिस्क्रिप्शन को भी सौंप दिया है। यह उन्हें दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर की ओर से जारी किया गया था। उन्होंने ड्रग्स के किसी भी लेन-देन से इनकार किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: Bipasha Basu Birthday: 9 साल तक जॉन को डेट करने के बाद बिपाशा ने कर ली थी करण से शादी, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें