फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Curzon Ki Haveli Teaser: ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर रिलीज, एक्टर अंशुमन झा ने डायरेक्शन से चौंकाया

Thu, 25 Sep 2025 06:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर से डायरेक्टर बने अंशुमन झा की पहली फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर रिलीज हो चुका। टीजर में थ्रिलर, मिस्ट्री, सस्पेंस की झलक सामने आती है। कहानी कुछ हटकर लगती है। 

विज्ञापन
‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@theanshumanjha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ के टीजर में ‘मिर्जापुर’ सीरीज फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल, एक्टर अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे एक्टर्स नजर आए। चंद सेकंड का यह टीजर ब्लैक कॉमेडी, थ्रिलर के जरिए चौंका देता है। 

विज्ञापन


एक बॉक्स से कनेक्टेड है कहानी 
टीजर में नजर आता है कि फिल्म का एक किरदार एक बड़ा सा बॉक्स खोलता है। जिसके बाद शुरू होती है, सच और झूठ की कहानी। फिल्म अचाकन थ्रिल और ब्लैक कॉमेडी के जॉनर में चली जाती है। रसिका के किरदार का एक डायलॉग है, ‘तुम्हें पता भी है जोक क्या होता है?’ इसके बाद टीजर के आखिर में भी लिखा आता है, ‘यह जोक नहीं है।’ 
 

कब रिलीज होगी फिल्म 

विज्ञापन

एक्टर अंशुमन झा निर्देशित फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर 2025 है। फिल्म को बिकास मिश्रा (Bikas Mishra) ने लिखा है। फिल्म में रसिका और बाकी किरदार काफी रहस्यमयी किस्म के किरदार निभा रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: OG Movie Review: चिरंजीवी से लेकर राम चरण और नानी तक, पवन कल्याण की 'ओजी' को सितारों ने बताया ब्लॉकबस्टर 
विज्ञापन


यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
अंशुमन झा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस टीजर पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर्स लिखता है, ‘ये तो कुछ अनोखा सा लग रहा है। इसे जल्द ही देखने का इंतजार है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि 2023 से इस फिल्म के बारे में सुन रहा हूं।’ कई यूजर रसिका, अर्जुन और परेश पाहुजा को साथ देखकर खुश हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें