'वो एक-एक पैसा लौटाने की काबिलियत रखते हैं'
पद्म सिंह ने आगे कहा, 'फिल्म 'अता पता लापता' पर कई लोगों ने काम किया। कई जाने-माने एक्टर्स इसका हिस्सा थे। फिल्म को बनने में करीब दो से ढाई साल लगे और कुछ देरी भी हुई। फिल्म बहुत ग्रैंड थी और वर्ल्ड चैंपियन दारा सिंह ने इसमें अहम रोल निभाया था। राजपाल ने एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। एक्टर ने राजपाल की ईमानदारी पर बात करते हुए कहा, 'वे बहुत नेक इरादों वाले इंसान हैं। अगर उन्हें समय दिया जाए, तो उनमें हर किसी का एक-एक रुपया चुकाने की काबिलियत है और वे ऐसा करेंगे। उनके इरादे बिल्कुल साफ हैं। मैं उन्हें 1997 से पर्सनली, परिवार के तौर पर, और एक गुरु-भाई के तौर पर जानता हूं। उन्होंने हमेशा दूसरों के लिए काम किया है'। बता दें कि फिल्म 'अता पता लापता' में ओम पुरी, असरानी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारों ने काम किया था।