फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान को क्यों लगा ‘लगान’ बनाते हुए डर, बोले- ‘फिल्म रिलीज से पहली रात सो नहीं पाता हूं’

Sat, 08 Mar 2025 01:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी हिट फिल्म ‘लगान’ का फिर से जिक्र किया। फिल्म में अभिनय करने के साथ आमिर ने इसे प्रोड्यूस भी किया। इस फिल्म को बनाते हुए वह काफी दुविधा, डर से भी घिरे रहे। इसकी वजह भी अभिनेता आमिर खान ने साझा की। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान ने अपने फिल्म करियर में अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं। अभिनेता की फिल्म ‘लगान’ को तो दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस फिल्म की मेकिंग, इसे प्रोड्यूस करना आमिर खान के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। इस फिल्म को बनाते हुए उन्हें और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को एक अजीब डर सताता रहा। जानिए, क्या था वो डर? 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'लगान' - फोटो : यूट्यूब@NetflixIndia
जावेद अख्तर की बात सुनकर डरने लगे 
हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आमिर खान ने अपनी फिल्मों, करियर के बारे में बात की। साथ ही फिल्म ‘लगान(2001)’ के बारे में भी काफी कुछ बताया। आमिर कहते हैं, ‘ यह फिल्म बनाना बहुत ही डरावना था। हर कोई डरा हुआ था। दरअसल, जावेद अख्तर जी ने हमें कह दिया था कि यह फिल्म एक दिन भी नहीं चलेगी। क्योंकि क्रिकेट जैसे विषय पर फिल्में हिट नहीं होती हैं। साथ ही जिन फिल्मों अमिताभ बच्चन सूत्रधार बनते हैं वे भी नहीं चलती हैं।’ इन बातों से आमिर और आशुतोष घबरा गए लेकिन बाद में फिल्म ‘लगान’ हिट हुई और ऑस्कर में भी शामिल हुई। आगे आमिर यह भी कहते हैं, ‘मुझे हमेशा से ‘लगान’ की कहानी पर भरोसा था लेकिन फिल्म के लिए हां कहने से पहले मैं बहुत डरा हुआ था।’ इसी फिल्म के अलावा आमिर ने 3 इडियट्स के बारे में भी बात की। अभिनेता ने बताया कि कैसे निर्देशक राजकुमार हिरानी ने उन्हें इस फिल्म को करने के लिए राजी किया।

रिलीज से पहले सोते नहीं आमिर 
आगे इंटरव्यू में आमिर खान कहते हैं, ‘मैं जोखिम लेता हूं लेकिन उतना ही डरा हुआ भी रहता हूं। मैं अपनी फिल्म की रिलीज से पहले सो नहीं पाता हूं। अपने आस-पास के लोगों को परेशान करना शुरू कर देता हूं। मैं किसी को सोने नहीं देता। मुझे उस समय किसी की जरूरत होती है। रिलीज से पहले मैं बहुत तनाव में रहता हूं।’ 

इस साल रिलीज होगी ये फिल्म 
आमिर खान इस साल भी एक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म ‘तारे जमीन’ पर का सीक्वल बताई जा रही है। बच्चों के जीवन, समस्याओं पर आधारित इसी फिल्म के जरिए आमिर खान ने निर्देशन में कदम रखा था। आमिर कई बार कह चुके हैं कि वह बच्चों के लिए और भी फिल्में बनाना चाहते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें