फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक्शन स्टार अक्षय कुमार बोलेंगे, ‘मैं गब्बर’

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल की गर्मियों में अगर आपको अक्षय कुमार गब्बर के अंदाज में नजर आएं तो आश्चर्य मत कीजिएगा। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली की इस एक्शन थ्रिलर में अक्षय तूफानी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म एक मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


इस एक्शन-थ्रिलर पर वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजित अंधारे का कहना है, ‘इस फिल्म में ब्लॉकबस्टर होने का दम है। इस मल्टीस्टारर को हम मई दिवस के अवकाश पर रिलीज करके ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली के साथ अक्षय कुमार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अब संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ वायकॉम मिलकर बना रहा है। पिछले साल मैरी कॉम में भी यह जोड़ी हाथ मिला चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे।

भंसाली के अनुसार, ‘मैं गब्बर को लेकर मेकर और दर्शक दोनों ही रूपों में अभी से उत्साहित हूं।’ यह फिल्म एक ऐसे विलेन की कहानी है, जो असल में हीरो है। भंसाली का कहना है कि शानदार ऐक्शन सीन और मजबूत कहानी इस फिल्म की विशेषता हैं। फिल्म में श्रुति हासन, सुनील ग्रोवर और सुमन तलवार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। करीना कपूर खान का इसमें विशेष गेस्ट अपीयरेंस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें