फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharbari Dutta Death: घर के बाथरूम में मृत पाई गईं फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता

Fri, 18 Sep 2020 11:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन।
  • घर के बाथरूम में पाया गया शव।
  • जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
शरबरी दत्ता डेथ (फैशन डिजाइनर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sharbari Dutta Death: प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता अपने कोलकाला स्थित निवास पर मृत पाई गई हैं। शरबरी का शव कोलकाता स्थित उनके निवास के बाथरूम में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को बरामद किया गया। हालांकि अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि शरबरी की मौत किस वजह से हुई है। जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि बाथरूम से रात को करीब सवा बारह के आसपास दत्ता का शव बरामद किया गया है। जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वहीं मामले को लेकर शरबरी के परिवार का कहना है 63 वर्षीय फैशन डिजाइनर को आखिरी बार मंगलवार को रात के समय डिनर करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही उन्होंने किसी से बात नहीं की।

 मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शरबरी का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। लेकिन उनके परिवार वालों का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक थीं और ऐसी कोई भी बात नहीं थी। हालांकि मामले की कोलकाता पुलिस जांच कर रही है और शरबरी की अचानक हुई मृत्यु की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शरबरी दत्ता सुप्रसिद्ध बंगाली कवि अजित दत्ता की बेटी थीं। शरबरी सालों से एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर थीं। वो सबसे ज्यादा मर्दों के एथनिक वियर की डिजाइंस के लिए पहचानी जाती थीं। बल्कि ऐसा कहा जाता है कि दत्ता ने ही पहली बार बंगाली पुरुषों के लिए रंगीन धोती और डिजाइनर पंजाबी कुर्ता को फैशन वर्ल्ड में इंट्रोड्यूस करवाया था।
विज्ञापन


पढ़ें: सुशांत के पूर्व फार्महाउस मैनेजर का खुलासा और कंगना पर उर्मिला मातोंडकर का पलटवार, पांच खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें