फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' की रिलीज डेट नहीं खिसकी आगे? तय तारीख को ही सिनेमाघरों में आएगी रणबीर की फिल्म

Fri, 09 Jun 2023 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। बता दें कि 'एनिमल' की रिलीज के लिए 11 अगस्त की तारीख तय है। वहीं, सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' भी इसी दिन दस्तक दे रही है। ऐसे में 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस भिड़ंत से बचने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है। हालांकि, दूसरी तरफ खबरें यह भी हैं कि एनिमल की रिलीज डेट आगे नहीं खिसकाई गई है। आइए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या है? 

विज्ञापन


क्या है मेकर्स की प्लानिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एनिमल' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से संबंधित सभी खबरें अफवाह मात्र हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का मेकर्स का कोई प्लान नहीं है। यह फिल्म तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि 'एनिमल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो गैंगस्टर वॉर पर आधारित बताई जा रही है।
Sumbul Touqeer: इमली के पिता करने जा रहे हैं दूसरी शादी, एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए कही यह बात
विज्ञापन

 
दिखेगा रणबीर का एक्शन अवतार
इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ पांच भाषाओं 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

Mimoh Chakraborty: 'डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे पापा', संघर्ष के दिनों को यादकर भावुक हए मिमोह

'ओमएमजी' भी आए मुकाबले में
वहीं बात 'गदर 2' की करें तो यह फिल्म 2001 में आई फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा अहम रोल में नजर आएंगे। इस दिन एक और अहम फिल्म भी रिलीज होने वाली है और वह फिल्म है 'ओएमजी 2'। मेकर्स ने अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। अक्षय कुमार ने भी आज फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें