दीपिका पादुकोण और प्रभास अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस फिल्म को 12 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाना तय किया गया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म जनवरी के बजाय मई में रिलीज हो सकती है।
इस वजह से किया गया बदलाव
कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन दत्त ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का फैसला लिया है। अब वह रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर नौ मई कर रहे हैं, क्योंकि यह तारीख उनके लिए काफी स्पेशल है।
Bhojpuri Cinema Analysis: निर्माताओं ने बताई भोजपुरी सिनेमा की कड़वी हकीकत, यूपी, बिहार की सरकारों पर टिकी आस
वीएफएक्स का काम है बाकी
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि अभी इस महत्वाकांक्षी साई-फाई फिल्म में काफी ज्यादा वीएफएक्स का काम बाकी है। इसलिए, हो सकता है कि टीम इसकी रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे थोड़ा आगे खिसका दे। बता दें कि यह फिल्म 600 करोड़ रूपये के भारी-भरकम बजट में बनाई जा रही है।
Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो
व्यापक स्तर पर होगी रिलीज
अश्विन का कहना है, ' 'कल्कि 2898 एडी' एक भारतीय पौराणिक फिल्म है, इसमें हमारी संस्कृति है। यह बिल्कुल अलग तरह की है'। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। यह फिल्म दुनियाभर में व्यापक स्तर पर रिलीज की जाएगी।
HKUP: 'हप्पू की उलटन पलटन' को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री