फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: डिंपल को दीवानगी की हद तक चाहने लगे थे सनी देओल? इस वजह से मुकाम तक नहीं पहुंचा रिश्ता

Thu, 23 Mar 2023 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसा माना जाता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच फिल्म 'बेताब' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
सनी देओल-डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथ में फिल्में करते हुए अक्सर फिल्मी सितारे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इसके कई उदाहरण बॉलीवुड में हैं। मगर, कुछ लव स्टोरी ऐसी हैं, जो बिल्कुल फिल्मी लगती हैं। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों चर्चित स्टार्स दीवानगी की हद तक एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। कैसे शुरू हुआ था इनका प्यार, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


डिंपल ने किया था कमबैक
ऐसा माना जाता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच फिल्म 'बेताब' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद सनी और डिंपल ने फिल्म 'मंजिल-मंजिल', 'आग का गोला', 'गुनाह', 'नरसिम्हा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी खूब पसंद आई। दरअसल, यह वह दौर था, जब डिंपल शादी और मां बनने के बाद फिल्मों में कमबैक कर चुकी थीं।
Salman Khan: सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक
विज्ञापन


काका से हो गया था अलगाव
राजेश खन्ना से शादी और फिर बेटियों-ट्विंकल और रिंकी के जन्म के बाद डिंपल ने फिल्मी दुनिया में लौटने का फैसला किया था। उन्होंने राजेश खन्ना के खिलाफ जाकर कमबैक करने की ठानी थी। हालांकि, वह शादी के कुछ वर्षों बाद ही राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं, क्योंकि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी के बाद फिल्मों में काम करें। काका का मानना था कि डिंपल घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालें। मगर, डिंपल कपाड़िया को मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' में शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो हुआ लीक, इस तरह पठान लेंगे फिल्म में एंट्री

अधूरी रह गई मोहब्बत?
राजेश खन्ना से वैचारिक मतभेद के बाद डिंपल कंपाड़िया ने उनसे अलग रहने का फैसला कर लिया था। इसी बीच सनी देओल से नजदीकी के चलते डिंपल काफी सुर्खियों में आ गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी जब डिंपल से मिलने उनके घर जाया करते थे तो उनकी दोनों बेटियों से भी एक्टर की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। हालांकि, एक-दूसरे से बेहद प्यार करने के बाद भी इनका रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका था, क्योंकि न तो सनी अपनी पत्नी पूजा को तलाक दे सके और न ही डिंपल ने राजेश खन्ना से अपनी शादी तोड़ी।
Atif Aslam: सिंगर आतिफ असलम के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर किया नाम का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें