फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप ने एक्ट्रेस का करवाया था अपहरण, वीडियो बनाने के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपये

Thu, 13 Jul 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दिलीप
विज्ञापन
मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण और छेड़छाड़ केस में गिरफ्तार हुए अभिनेता दिलीप के बारे में एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन


दिलीप ने अभिनेत्री की वीडियो बनाने और तस्वीरें खिंचने के लिए भी कहा था। खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार अपराधी पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में उनके ड्राइवर पुल्सर सुनी समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए थे।   पुल्सर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने दिलीप को एक चिट्ठी भी लिखी थी। हालांकि दिलीप ने पुल्सर को पहचानने से इंकार कर दिया था लेकिन एक सेल्फी ने दोनों का राज खोल दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का कुछ गुंडो ने अपहरण कर लिया था। दो घंटे तक चलती कार में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उनकी तस्वीरें खींची गईं थीं। कुछ खबरों के मुताबिक दिलीप की एक्ट्रेस से निजी दुश्मनी थी और उनसे बदला लेने के लिए दिलीप ने इतना बड़ा कदम उठाया।   एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था। दिलीप को लगता है कि दोनों के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें