निर्देशक अभिषेक चौबे अपनी इश्किया फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म में भी अरशद वारसी और नसीरूद्दीन शाह नजर आएंगे। अरशद ने मीडिया में इस बात की पुष्टि की है कि इश्किया-3 के लिए उनकी अभिषेक से बातचीत चल रही है। अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
इश्किया में जहां विद्या बालन थीं वहीं दूसरी फिल्म डेढ़ इश्किया में माधुरी दीक्षित तथा हुमा कुरैशी आई थीं। हालांकि इस फिल्म को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में सबकी नजरें इस पर हैं कि बब्बन (अरशद) और खालूजान (नसीर) तीसरी कड़ी में किस हसीना या हसीनाओं के प्यार में पड़ेंगे?