गीत है दिल घबराए
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के नए गाने के बोल हैं, 'दिल घबराए'। इस गीत को अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। इस गान के रिलीज पर उन्होंने लिखा- 'अगर जिंदगी आपको मौका दे और आपको खुद पर संदेह हो, तो आप 'दिल घबराए' सुनिए।' यह गाना दर्शकों को निराशा और संदेह से बाहर निकलने में मदद कर सकता है।
बीमार व्यक्ति की भूमिका में अभिषेक
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की कहानी एक ऐसे बीमार व्यक्ति की है, जो अपनी बेटी की देखभाल कर रहा है। साथ ही वह अपने मन की बातें लोगों से कहना चाहता है। अपनी जिंदगी को अलग तरह से जीना चाहता है। अब तक फिल्म के जो सीन दर्शकों को ट्रेलर में दिखें हैं, उसमें अभिषेक बच्चन के गंभीर अभिनय की झलक नजर आती है। ऐसा लगता है कि यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर में एक बेहतरीन फिल्म साबित होगी। इसके निर्देशक शूजीत सरकार हैं, इस फिल्म के डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। इस फिल्म में जॉनी लिवर भी एक रोल करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
अभिषेक अगले साल करेंगे कॉमेडी
'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन एक सीरियस रोल कर रहे हैं, लेकिन अगले साल वह दर्शकों को कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। अगले साल वह 'हाउसफुल 5' में दिखेंगे। इससे पहले वह 'हाउसफुल 3' का भी हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया।