कबड्डी टीम का नाम पिंक पैंथर क्यों रखा?
कबड्डी टीम का नाम पिंक पैंथर रखने की वजह भी वह साझा करते हैं। अभिषेक कहते हैं, ‘पिंक मेरी बेटी का पसंदीदा रंग था और 'पिंक पैंथर' वह हॉलीवुड फिल्म थी जिसमें ऐश्वर्या ने काम किया था। अगर आप हमारी टीम का लोगो (logo) देखें, तो उसमें पिंक पैंथर की आंखें नीली-हरी हैं, जो मेरी पत्नी की आंखों का जैसा है। यही वजह है कि जयपुर पिंक पैंथर्स टीम से जुड़ी हर चीज से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव है।’
बता दें कि जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम 2014 में बनी थी। यह टीम प्रो कबड्डी लीग में खेलती है। इसके मालिक अभिषेक बच्चन हैं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अभिषेक?
अभिषेक बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान लीड रोल में हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।