फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन की डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री

Fri, 14 Dec 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
abhishek bachchan
विज्ञापन
मशहूर एक्टर आर माधवन ने अपनी पहली वेब सीरीज ब्रीद से अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए भारत में जो मैदान तैयार किया है, उस पर अपनी अदाकारी का प्रदर्शन करने अब अभिषेक बच्चन उतर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने जिस पहली वेब सीरीज में काम करने को रजामंदी दी है, वह इसी वेब सीरीज का अगली कड़ी होगी। ब्रीद के सीजन 2 में अमित साध एक बार फिर पुलिस अफसर कबीर सावंत का रोल करते दिखाई देंगे और फिल्म की बाकी टेक्निकल टीम भी वही रहेगी।
विज्ञापन


निर्देशक मयंक शर्मा की वेब सीरीज ब्रीद ने हाल ही में हुए आईटीए अवार्ड्स में काफी वाहवाही बटोरी और कई पुरस्कार भी जीते। सीरीज के दूसरे सीजन को भी भवानी अय्यर, विक्रम तुली और अरशद सैयद ही लिखेंगे। लेखकों की इस तिकड़ी ने ब्रीद के पहले सीजन में कमाल के एपीसोड्स लिखे थे।

ब्रीद दरअसल एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। सीरीज के पहले सीजन में माधवन ने एक ऐसे पिता का रोल किया था जो अपने बेटे के फेफड़ों की बीमारी से परेशान है। बेटे को फेफड़ों का प्रत्यारोपण होना है और अंगदान की सूची में उसका नंबर काफी नीचे है। ये पता चलने के बाद वह सुनियोजित तरीके से अंगदान सूची में अपने बेटे से ऊपर मौजूद अंग प्राप्तकर्ताओं का एक एक कर मर्डर करने लगता है। अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के चलते शराबी बन बैठे पुलिस अफसर कबीर सावंत इस मामले की पड़ताल करता है और आखिर में अपराधी को पकड़ ही लेता है।  
विज्ञापन


डिजिटल एंटरटेनमेंट में अपनी बोहनी पर अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘एक अदाकार के तौर पर मैंने हमेशा ऐसी कहानियां और किरदार चुने हैं जो मेरे लिए चुनौती बन सकें। डिजिटल ही मनोरंजन दुनिया का भविष्य है और जब मेरे सामने ब्रीद सीजन 2 की ये कहानी आई तो मैं हां कहने स खुद को रोक नहीं पाया। मैंने ब्रीद का पहला सीजन देखा है और निर्देशक मयंक शर्मा जिस तरह से इस कहानी को आगे ले जा रहे हैं, वह मुझे बहुत ही पसंद आया है।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें