फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पलटन' का नया पोस्टर अाया सामने, अभिषेक बच्चन ने किया ट्वीट

Sat, 17 Jun 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने अपनी अगली फिल्म का एनाउंसमेंट कर दिया है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'पलटन' का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म को जोपी दत्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक और जेपी दत्ता रिफ्यूजी (2000), एलओसी कारगिल (2003) और उमरावजान (2006) में भी साथ काम कर चुके हैं। 'पलटन' में उनके साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच सैनिक टकरावों को लेकर बार्डर, रिफ्यूजी और एलओसी बना चुके जेपी दत्ता की ये फिल्म भी आर्मी की वार पर है, लेकिन इस बार फोकस चीन के साथ भारत के फौजी टकराव का है, जिसकी शूटिंग लेह-लद्दाख में होनी है। जेपी दत्ता ने हाल ही में बार्डर की रिलीज के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, लेकिन पलटन की कास्टिंग को लेकर कोई बात नहीं की।
  Brother to my left, brother to my right. Together we stand. Together we fight!
I'm part of the PALTAN, are you? #jpdutta #JaiHind pic.twitter.com/ADkAVXifue — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) June 16, 2017


कुछ मीडिया रपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अभिषेक और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा, अनिल कपूर, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी, आदित्य पंचोली, नवाजुद्दीन, अरशद वारसी और विक्रांत मैसी इसका हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म में छोटे-बड़े मिलाकर 20 फौजियों के रोल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी दत्ता की एलओसी में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा ने कारगिल पर बनी इस फिल्म में काम किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें