ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
हमेशा देंगे आराध्या का साथ
हाल ही में अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बेटी और पिता के रिश्ते पर बात की। अभिषेक ने कहा कि वह अपनी बेटी आराध्या के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। इसके अलावा अभिषेक ने बताया कि वह जब कोई फिल्म करते हैं तो उसमें निभाए किरदार को लेकर पूरी तरह से ईमानदार रहते हैं।
नहीं हुए आराध्या के जन्मदिन में शामिल
हाल ही में आराध्या बच्चन का जन्मदिन भी था। ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी के साथ जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं लेकिन इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन कहीं नजर नहीं आए। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को काफी ट्रोल किया गया। इस मामले में अब तक अभिषेक ने चुप्पी नहीं तोड़ी है।
बढ़ रही हैं ऐश्वर्या से अलगाव की खबरें
जब से अभिषेक बच्चन आराध्या के जन्मदिन में शामिल नहीं हुए। तब से यह खबरें भी जोर पकड़ रही हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या का अलगाव हो गया है। वैसे दोनों ने खुलकर इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा आराध्या को बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों ने भी जन्मदिन पर सोशल मीडिया में बधाई नहीं दी थी। इससे कई लोगों ने अंदाज लगा लिया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।