फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी अराध्या का मजाक उड़ाने वाले से सरेआम भिड़ गए अभिषेक बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर मंयक तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कहा गया कि अभिषेक की फिल्म 'द्रोण' और 'झूम बराबर झूम' को अराध्या पसंद नहीं करेगी।
विज्ञापन


इस पोस्ट में एश्वर्या और अभिषेक की शादी का भी मजाक उड़ाया गया। इसमें कहा गया कि अराध्या इन फिल्मों को देखकर चौंक जाएंगी कि कैसे उनकी मम्मी एश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली।

इस पर अभिषेक भड़क गए और उन्होने इस आदमी को इस तरह की पोस्ट के लिए जमकर लताड़ दिया। दोनो के बीच इस पोस्ट को लेकर लंबी बहस हुई। बाद में इस यूजर ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अभिषेक बच्चन और यूजर की पूरी बातचीत

पोस्ट पढने के बाद अभिषेक ने ये कमेंट किया

अभिषेक: तुम अब अपने बारे में बेहतर महसूस कर रहे हो? अच्छा है! सेवा के लिए किया गया है मुझे खुशी है। अब तुम वापस छेद में जाओ जहां से घिसट कर आए हो।

ट्विटर यूजर मयंक: हां, मैं दुनिया में सबसे ऊपर महसूस कर रहा हूं। मैने जिंदगी में सबसे बेहतर काम ये किया है कि आपकी फिल्में देखना छोड़ दी। धन्यवाद सर।

अभिषेक: देखनी छोड़ दी हैं, इसका मतलब आप देखते रहे हैं। पैसे के लिए धन्यवाद।

मयंक: मैं अभिषेक बच्चन का फैन हूं लेकिन उनकी फिल्मो का नहीं।

अभिषेक: आप फिल्मों को पसंद ना करें। कोई बात नहीं, आपकी पसंद की फिल्में बनाने के लिए और मेहनत की जाएगी। लेकिन मेरी बेटी को इसमें घसीटना एकदम गलत है।

मयंक: अगर आप चाहते हैं तो मैं पोस्ट डिलीट कर दूंगा। मुझे माफ करें।

इसके बाद इस यूजर ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें