फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता

Mon, 16 Feb 2026 01:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan New Look For King: फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन की भूमिका को लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है, जिसकी प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। वहीं हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने 'किंग' के लिए नया लुक अपनाया है।

विज्ञापन

अभिषेक हैं किंग का हिस्सा
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पुष्टि की है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने नए हेयरस्टाइल और लुक के बारे में बताया कि यह 'किंग' फिल्म के लिए है। यह बात उन्होंने ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में कही। अभिषेक ने ज्यादा डिटेल्स नहीं बताईं, लेकिन कहा कि वे अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं।
Abhishek Bachchan confirms he is part of King
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip

क्या होगा 'किंग' में अभिषेक का रोल
फिल्म में अभिषेक बच्चन का रोल काफी खास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अभिषेक के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'?
फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक स्टार कास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 पर रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें