अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट के खुलासे का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो गया। दरअसल, अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज डेट का एलान आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस दिन आएगी फिल्म
यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। 'बी हैप्पी' प्राइम वीडियो पर 14 मार्च को रिलीज होगी। 'बी हैप्पी' एक समर्पित एकल पिता, शिव (अभिषेक बच्चन) और उनकी उत्साही, तेज-तर्रार बेटी धरा (इनायत वर्मा) के बीच अटूट बंधन की कहानी है। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार धरा देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो के मंच पर प्रदर्शन करने का सपना देखती है। Mahashivratri: महादेव की भक्ति में लीन विक्की कौशल-सुनील शेट्टी, कंगना रनौत ने सद्गुरु संग साझा की तस्वीर