फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: दिवाली पार्टी में एक-साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, रोमांटिक अंदाज से लूटी महफिल; क्या बोले यूजर्स?

Fri, 06 Nov 2026 08:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Abhishek-Aishwarya: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा लगा।
  • इस कपल के अलावा पार्टी में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, विक्की कौशल, तमन्ना भाटिया, कृति सेनन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
  • यहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक-साथ पहुंच कर सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र  ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रहे। यहां कपल ने रोमांस की झलक पेश की। एक-साथ पहुंचे इस सेलिब्रिटी कपल ने फोटोग्राफरों को पोज दिए। इस दौरान ऐश्वर्या लाल रंग के आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखीं। जबकि अभिषेक काले रंग के आउटफिट में नजर आए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों शरमाईं ऐश्वर्या?
पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का लुक काफी शानदार था। उनके बीच के छोटे-छोटे पलों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जब अभिषेक ने ऐश्वर्या का हाथ पकड़ा, तो ऐश्वर्या शर्माती हुई नजर आईं। फोटोग्राफरों के लिए पोज देते समय, दोनों ने एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखा और मुस्कुराते हुए नजर आए।


रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहुंचे। रकुल प्रीत ने शानदार लहंगा पहना। वहीं जैकी भगनानी ने ब्लैक आउटफिट पर रंगीन ब्लेजर पहना। कपल ने कैमरे के सामने पोज दिया। 

विक्की कौशल
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता विक्की कौशल ने दिवाली पार्टी में पहुंचकर पार्टी की शान बढ़ा दी। वह ब्लैक ट्राउजर और मरून कुर्ते में पहुंचे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया।

तमन्ना भाटिया-कृति सेनन
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पहुंचीं। यहां वह फातिमा सना शेख से मिलीं और कैमरे के सामने पोज दिए।

वहीं पार्टी में कृति सेनन साड़ी में नजर आईं। उन्होंने लाइट कलर का स्लीवलेस आउटफिट पहना। कैमरे के सामने देखकर उन्होंने फ्लाइंग किस दी।

अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर
अनन्या पांडे ने सिलवर कलर के लहंगे में दिवाली पार्टी में अपने हुस्न के जलवे दिखाए। हसीना ने कैमरे के सामने पोज दिए। पार्टी में वह काफी खुश नजर आईं।

जान्हवी कपूर ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए। अभिनेत्री ने डार्क मेकअप किया। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा। लाइट ज्वेलरी से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। 

सुहाना खान और दिशा पाटनी
शाहरुख खान की बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान एंटीक कलर के लहंगे में पार्टी में पहुंची। उनके क्लच ने फैंस का ध्यान खींचा। कैमरे के सामने उन्होंने शालीनता के साथ पोज दिए।

दिशा पाटनी ऑफ व्हाइट साड़ी में पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। कैमरे के सामने पोज देते हुए अभिनेत्री मुस्कुराती हुई नजर आईं।


करण जौहर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर अलग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना और ऊपर से रंगीन चोला डाला। पार्टी में उन्होंने वहां पर मौजूद सेलेब्स से मुलाकात की।


 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें