फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस शख्स से मिलती है अभिषेक बच्चन को प्रेरणा? पिता अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या को लेकर कही यह खास बात

Tue, 17 Feb 2026 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें किससे प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन- अमिताभ और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन ने अपने 20 साल से ज्यादा के करियर में बॉलीवुड में एक बहुत बहुमुखी अभिनेता के रूप में नाम कमाया है। लेकिन दर्शकों को अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से उनसे हमेशा बहुत बड़ी उम्मीदें रही हैं। उन्हें अपने पिता से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मजबूत सपोर्ट मिलता है। हाल ही में अभिषेक ने बताया कि उन्हें काम करने की असली प्रेरणा किन दो शख्स से मिलती है।

विज्ञापन

किनसे मिलती है अभिषेक को प्रेरणा?
ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'मुझे अपने पिता और बेटी से प्रेरणा मिलती है। नई पीढ़ी में सादगी और विचारों की स्पष्टता होती है। अगर आपके घर में अमिताभ बच्चन जैसे व्यक्ति हों, तो और प्रेरणा की क्या जरूरत, लेकिन मेरी बेटी आराध्या भी मुझे बहुत इंस्पायर करती है। मुझे नई पीढ़ी से जलन भी होती है, क्योंकि वे बहुत समझदार हैं। उनसे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं।'

बेटी आराध्या को लेकर अभिषेक की राय
नई पीढ़ी को लेकर अभिषेक ने कहा, 'उन्हें सलाह देने की बजाय हमें उनकी बात सुननी चाहिए। वे खुद हमें सलाह दे सकते हैं। वे हमारा भविष्य हैं। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने पर पता चलता है कि वे कितने होशियार हैं।'

क्या 'किंग' में नजर आएंगे अभिषेक?
ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के दौरान अभिषेक ने कन्फर्म किया है कि वे अभी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका नया लुक (हेयरस्टाइल) इसी फिल्म के लिए है। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि आपने मेरे नए लुक पर ध्यान दिया। हां, मैं अभी 'किंग' फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं।'

यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति की अगली फिल्म का टाइटल 'पॉकेट नॉवेल', साथ नजर आएंगी यह साउथ अभिनेत्री
विज्ञापन

कब होगी फिल्म 'किंग' रिलीज?
'किंग' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। कास्ट में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम को क्यों करना पड़ा आलोचना का सामना, जानिए वजह? बोले- 'केवल शाहरुख खान और अक्षय कुमार…'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें