फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: वायरल फोटो में साथ नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, क्या अलगाव की अफवाह झूठी थी!

Fri, 06 Dec 2024 01:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव की अटकल लगाई जा रही है। गुरुवार को एक पार्टी में इन्हें साथ देखा गया, साथ ही दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दोनों के अलगाव की अफवाह अब झूठी साबित होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, कल रात को एक हाई प्रोफाइल पार्टी में दोनों को साथ देखा गया। इस पार्टी की इनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-anuranjan1010

ऐश्वर्या अपनी मां और अभिषेक संग दिखीं 
पार्टी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसमें ऐश्वर्या राय आनी मां बृंदा राय और पति अभिषेक बच्चन के साथ दिख रही हैं। लंबे समय बाद अभिषेक और ऐश्वर्या किसी पब्लिक इंवेट या पार्टी में नजर आए हैं। दोनों के साथ नजर आने से इनके तलाक की खबरों को अब पूरी तरह से विराम लग गया है। ऐश्वर्या और अभिषेक की वायरल फोटो अनु रंजन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ देर पहले शेयर की है। अनु 'द इंडियन टेलीविजन एकेडमी' की फाउंडर हैं। 

लंबे समय से अलगाव की अफवाह उड़ रही थी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव हो गया है और दोनों अलगाव की राह पर बढ़ चुके हैं, इस तरह की खबर लंबे समय से मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही थी। इस खबर की एक वजह, अभिषेक बच्चन का अपनी बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन में शामिल ना होना भी रहा। इस बात के लिए अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। इसके अलावा कुछ दिन पहले एक इंवेट में ऐश्वर्या राय के नाम के आगे बच्चन सरनेम लिखा नजर नहीं आया। इन्हीं सब बातों ने ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अलगाव की खबरों को हवा दी। साथ ही दोनों ने इस मामले पर कोई सफाई भी नहीं दी। 
विज्ञापन

फैंस हैं काफी खुश 
कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय को बेटी की परवरिश करने के लिए शुक्रिया भी कहा था। तब भी लगा था कि इन दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है। लेकिन दोनों का लंबे समय से साथ नजर ना आना ही फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया था। अब दोनों को साथ देखकर, इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनु रंजन ने इस जोड़े की जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट की है, उस पर एक फैन लिखता है, 'सच को सामने लाने के लिए शुक्रिया।' इस मैसेज के जरिए फैन का यही कहना है कि वह ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देखकर काफी खुश है। बाकी फैंस ने भी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें