फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक और ऐश्वर्या ने न्यूयॉर्क में खरीदा घर

Fri, 21 Jul 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
विज्ञापन
दुबई में विला के बाद अब अभिषेक और ऐश्वर्या ने न्यूयॉर्क में भी घर खरीद कर लिया है। खबरों के मुताबिक दोनों ने ये घर पिछले साल ही खरीद लिया था लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


अभिषेक और ऐश्वर्या के इस घर से न्यूयॉर्क के खूबसूरत सेंट्रल पार्क का व्यू दिखता है। ऐश्वर्या ने ही दुबई वाला विला डिजाइन किया था और इसे भी उन्होंने अपने टेस्ट के अनुसार ही रखा है। दोनों फिलहाल वहीं छुट्टियां मना रहे हैं। अभिषेक भारत लौट चुके हैं क्योंकि एक हफ्ते में प्रो कबड्डी लीग शुरू होने वाला है। वहीं ऐश और आराध्या एक हफ्ते में देश वापस आ जाएंगे।

ऐश्वर्या इसके बाद अनिल कपूर के साथ आने वाली फिल्म 'फैन्ने खां' की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं अभिषेक भी जेपी दत्ता की फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें