रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : insta
तो वहीं अब अभिनव शुक्ला ने मीडिया से बात से बात करते हुए पत्नी रुबीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया और बताया कि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा है, क्योंकि वह ट्रैवेल कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ अफवाहें हैं। मैं उस समय ट्रैवेल कर रहा था, इसलिए मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ और लोग इस बारे में क्यों बात करने लगे। उसने एक फोटो डाली और लोगों ने इस पर कमेंट किया। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। लोगों को अटकलें लगाने दीजिए।'