फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मर्द को दर्द नहीं होता’ चुनने के लिए मुझसे सवाल किए गए थे : अभिमन्यु

Thu, 13 Dec 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मर्द को दर्द नही होता
विज्ञापन

अभिनेता अभिमन्यु दसानी की फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ काफी प्रशंसा बटोर रही है और अभिनेता का कहना है कि उन्हें ‘‘अद्भुत’’ महसूस हो रहा है क्योंकि पहले किसी ने भी इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म पर भरोसा नहीं जताया था। वसन बाला के निर्देशन वाली इस फिल्म ने इस साल की शुरुआत में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन


‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ का बृहस्पतिवार को मकाऊ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर किया जाएगा। अभिमन्यु ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस फिल्म का सफर शानदार रहा। पीछे देखने पर जब सोचता हूं कि यह ऐसी फिल्म थी जिसे शूट शुरू होने से चार दिन पहले जैसा सोचा गया था वैसा नहीं बनाया गया और अब देखिए लोग इसके लिए खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वसन सर ने सेट पर हर चीज आसान बना दी। वह बेहद सौम्य हैं।’’ यह फिल्म ऐसे युवक की कहानी है जिसे एक बीमारी के कारण दर्द नहीं होता। नब्बे के दशक की अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने कहा कि चूंकि इस फिल्म की कहानी बेहद नयी और मौलिक है तो बहुत कम लोग इस पर विश्वास कर पाए। इस फिल्म में राधिका मदान भी हैं। ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें