क्या बोले थे दिलजीत दोसांझ?
कुछ समय पहले एक लाइव सेशन के दौरान दिलजीत से पूछा गया था कि क्या वह जंतर-मंतर जाकर इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा था, ‘मुझे इन सब से दूर ही रखो… मैं एक आर्टिस्ट हूं, कोई नेता नहीं हूं। मुझे नहीं पता आप मुझे क्या समझते हैं।’
उन्होंने आगे कहा था कि दुनिया में सब कुछ सही नहीं हो सकता और जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके लिए प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई, क्योंकि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
पहले भी सामाजिक मुद्दों पर उठाते आए हैं आवाज
हालांकि, दिलजीत पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया था। वहीं, इस साल मई में जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका काम लोगों को एंटरटेन करना है और वह अपने काम में खुश हैं।
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?
कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) देश के शिक्षा सिस्टम में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। खासतौर पर एग्जाम पेपर लीक और भर्ती से जुड़े विवादों को लेकर यह विरोध जारी है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं 13 साल का था’, 8वीं कक्षा में हुआ था राम कपूर के साथ शोषण; ‘लॉकअप 2’ में शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा
प्रदर्शन कर रहे लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही, पारदर्शी जांच, एग्जाम सिस्टम में सुधार और छात्रों के लिए निष्पक्ष मौके सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई जा रही है।